नवगछिया : राष्ट्रीय समता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद अरूण कुमार भी विक्रमशिला सेतु पथ पर जाम में फंस गये. श्री कुमार को जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर आ कर शव को देखा और मीडिया कर्मियों से मुखातिब हो कर कहा कि जिला पार्षद को वे लंबे समय से जानते हैं. उनके भाई की हत्या से वे दुखी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की जरूरत है. सिर्फ नवगछिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में स्थिति नाजुक है. हरेक चौराहे पर अपराधी खड़ा है. ऐसे में पुलिस क्या कर लेगी. जनता का बिहार की सरकार का कोई विकल्प तलाश करने की जरूरत है.

बुलो मंडल ने कहा आश्चर्यजनक है सोनू की हत्या

पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि सोनू राय जिला पार्षद गौरव राय से अधिक लोकप्रिय थे. अपने मृदुभाषी क्षवि के कारण वे युवाओं के चहेते थे. उनकी हत्या क्यों कर दी गयी यह समझ से बाहर है. पूर्व सांसद ने घटना स्थल पर ही एसपी को जल्द से जल्द कार्रवाई कर 24 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने और जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विफल हो चुकी है. अब आम जानमाल की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. घटना स्थल से सांसद अस्पताल भी पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने को कहा.

सोसल मीडिया में सोनू राय की हत्या की चरचा

घटना के बाद से ही सोसल मीडिया सोनू राय की हत्या की खबर से गरम था. अधिकांश लोगों का कहना है कि गौरव राय के भाई सोनू राय का हंसमुख व्यवहार के लोग कायल थे. सोसल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं और आमलोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

लोगों ने की जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग

सोनू राय की हत्या के बाद स्थानीय पक्ष विपक्ष के नेताओं ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. घटना स्थल पर पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो रहा है. इसी कारण राह चलते लोगों की हत्या दौड़ा दौड़ा कर की जा रही है. श्री मंडल ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजे. भाजपा नेता मुकेश राणा, नवीन निराला, विजेंद्र शर्मा, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव, राजद नेता चक्रपाणि हिमांशु, आजाद हिंद मोरचा के राजेंद्र यादव आदि ने जल्द से जल्द सोनू राय के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *