बिहपुर प्रखंड के नन्हकार गांव में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 के किनारे स्थित पानी भरे एक गड्ढे से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नन्हकार गांव निवासी सच्चिदानंद चौधरी के 42 वर्षीय पुत्र गुंजन चौधरी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के भांजे दीपक कुमार ने बताया कि गुंजन चौधरी पिछले चार दिनों से लापता थे।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महंत स्थान चौक के पास गड्ढे में एक लावारिस शव पड़ा है।

तीन दिन पहले हुई होगी मौत: पुलिस

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान गुंजन चौधरी के रूप में की। पुलिस अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद शाह के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक की मौत लगभग तीन दिन पहले हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *