नवगछिया/कटिहार। छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर 60 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोढ़ा (कटिहार) से लेकर नवगछिया तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सुबह से ही कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज सहित सीमांचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नवगछिया और आसपास के घाटों की ओर निकल पड़े। भीषण भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलने लगे और धीरे-धीरे पूरा मार्ग जाम हो गया।

जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। श्रद्धालु परिवार सहित गाड़ियों में घंटों तक छटपटाते रहे। कुछ जगहों पर सड़क पर वाहनों की तीन-तीन कतारें लग गई थीं।

पूर्णिया से नवगछिया का सफर, जो सामान्य दिनों में दो घंटे का होता है, जाम के कारण सात घंटे से अधिक में भी पूरा नहीं हो सका। भागलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्रद्धालु लक्ष्मी देवी ने बताया कि “सुबह गाड़ी से गंगा स्नान के लिए निकले थे, दोपहर हो गई, अभी तक घाट नहीं पहुंच पाए हैं।” वहीं सविता देवी ने कहा कि “हमलोग चार घंटे से जाम में फंसे हैं, कोई देखने वाला नहीं है।”

पुलिस की तैयारी फेल

जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में पहले से रणनीति बनाई गई थी, लेकिन मौके पर सारी तैयारियां नाकाम साबित हुईं। दोपहर तक रंगरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कुछ वाहनों को निकालने में सफलता पाई, लेकिन शाम होते-होते स्थिति फिर वैसी ही हो गई। देर रात तक NH-31 पर जाम का सिलसिला जारी रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *