नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के पवित्र अवसर पर शुक्रवार को नवगछिया के गोपालपुर और परबत्ता थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था से सराबोर लोगों ने सूर्य उपासना के इस पर्व पर गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

गोपालपुर के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही दिखाई देने लगीं। कटिहार, पूर्णिया, अररिया सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

हालांकि श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। NH-31 और ग्रामीण मार्गों पर जाम के कारण कई श्रद्धालु घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। बावजूद इसके, लोगों में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया। गंगा तट पर “छठ मइया के जयकारे” से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *