राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर झंडापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फौजी ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि उनका भाई बाइक से मछली लेकर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-31 पर फौजी ढाबा के पास पहुंचा, पीछे से आ रही हाइवा ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि मृतक अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार मछली के कारोबार और मजदूरी पर निर्भर था। अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया है।

वहीं, ट्रैफिक थाना नवगछिया के अध्यक्ष सुजीत वारसी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारण सामने आएंगे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *