नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर पास गुरुवार को लगभग चार बजे देवघर से बच्चे का मुंडन कर घर बेगूसराय घर जा रहे पिकअप को खगड़िया की और से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे जोरदार आवाज हुई एनएच पर रोने चिल्लाने की आवाज गुंजने लगी हादसे में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के लीला देवी(45)की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

आसपास के लोग डर से सटने के लिए कोई तैयार नहीं था ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया पीएचसी में जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा विनोद कुमार ने बताया कि जख्मी कजली कुमारी(15)रीता देवी (40)मंजू देवी (45)ममता देवी(35)विभा कुमारी(8)निशा कुमारी(50)प्रियंका कुमारी(18) लालो देवी (35)सुनीता देवी,मौली देवी(49)सौम्या देवी(45)रूबी देवी,(55)ललिया देवी (55)आशुतोष कुमार(15)अमन कुमार(17)श्याम सुंदर सहनी(42)दशरथ सहनी समेत 18 लोग जख्मी है

इलाज के दौरान पीएचसी परिसर रोने की आवाजें गुंज रही थी गंभीर दर्जनों लोगों को मायागंज भागलपुर रेफर किया गया पीएचसी में प्रयाप्त ऐंबुलेंस नहीं रहने पर गोपालपुर,रंगरा,नवगछिया, खरीक एवं बिहपुर से एंबुलेंस मंगाया और भागलपुर भेजा गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच पार कर रहे बड़े सॉप को बचाने में ट्रक चालक ने स्टीयरिंग मोड़ी जिससे दुर्घटना हुई और सॉप भी चपेट में आकर मारा गया मौके पर से ट्रक के चालक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *