नवगछिया : खरीक बाजार पूर्वी की एक महिला का एनएच 31 स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप गला रेत दिया गया था। केला खेत में बेहोशी की हालत में महिला मिली थी। शुक्रवार को घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक मोबाइल व एक पैर का चप्पल बरामद किया है। घायल महिला का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। .
इस मामले में महिला के पति ने गांव के ही पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के दौरान चार दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि घटनास्थल के पास एक मोबाइल पड़ा है।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां से मोबाइल एवं महिला का एक चप्पल बरामद किया। लोगों को आशंका है कि दोनों सामान घायल महिला का है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बरामद सामान की जांच की जा रही है। .


