File Photo

बिहपुर में एनएच 31 पर बुधवार सुबह दो हादसों में ट्रक चालक, खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पहली घटना एनएच पर कोरचक्का के समीप हुई, जहां ब्रेक फेल होने से ट्रक ने नन्हकर निवासी अशोक चौरसिया को कुचल दिया। .

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल का दाहिना हाथ एवं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गयी थी। बिहपुर पुलिस ने घायल को इलाज के भेजा। वहीं दूसरी घटना झंडापुर ओपी क्षेत्र के मड़वा महंत स्थान चौक पर हुई, जिसमें दो ट्रकों में भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक का इंजन दुकान में जा घुसा।

इस घटना में चालक व खलासी पंजाब के गुरुदासपुर निवासी सूच्चा सिंह एवं रसपाल सिंह घायल हो गये। वहीं दूसरे ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। लोगों ने घटना की सूचना ओपी प्रभारी पंकज कुमार दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।.

नवगछिया से दो घायल भागलपुर रेफर: नवगछिया थाना के महदतपुर टॉल प्लाजा के पास बुधवार को हादसे दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में सुमित्रा देवी (70) पसराहा निवासी, दीपक कुमार और उसकी मां मंजू देवी खैरपुर कदवा शामिल हैं। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दीपक व सुमित्रा देवी को भागलपुर रेफर किया गया।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *