नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में मक्का चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। वह खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के नयावास भरतखंड का रहने वाला है।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कार्रवाई मक्का चोरी की शिकायत पर की गई है। मामले को लेकर 24 जुलाई 2026 को नवदीप कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि मौजमाबाद गांव स्थित उनके दरवाजे से प्रवेश कुमार समेत तीन लोगों ने मक्का चोरी कर लिया।

शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 183/26, दिनांक 24 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *