नवगछिया : आरबीएल फाइनांस लिमिटेड के दो ग्रुप लॉन ऑफिसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार देने के लिए लोन में दी जाने वाली राशि का गबन करने का आरोप है. इस संबंध में आरबीएल फाइनांस लिमिटेड के एरिया मनैजर मनोज कुमार चक्रवर्ती ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं. जिसमें ग्रुप लॉन ऑफिसर अरिरिया जिला के सुवालदह निवासी मु. हरीस एवं बांका जिला के फतेहपुर विसांबर चौक निवासी मिथुन कुमार कापरी को नामजद आरोपित बनाया हैं. एरिया मनैजर ने पुलिस को बताया गया कि आरबीएल फिनांसर लिमिटेड में नवगछिया ब्रांच में एरिया मनैजर के रूप में कार्य करता हूं.
Total Downloads: 371
अरिरिया जिला के सुवालदह निवासी मु. हरीस, बांका जिला के फतेहपुर विसांबर चौक निवासी मिथुन कुमार कापरी ब्रांच में ग्रुप लोन आफिसर के पद पर कार्यरत थे. इनका मुख्य कार्य ग्रामीण महिलाओं को जीविका हेतु उनके गांव में ही रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाना था तथा निश्चित अवधि में प्रतिमाह दिए गए कर्ज को सरल मासिक किस्तों पर लौटाने हेतु प्रोत्साहन करना था.

जब एरिया मनैजर द्वारा ऋण धारकों की जांच की जाती हैं तो पाया गया कि 48 ऋणधारकों में से 36 ऋणधारकों एक लाख एक हजार 843 रूपया मु. हरीस द्वारा गबन किया। 12 ऋणधारको का कुल 29 हजार तीन सौ रूपये मिथुन कापरी द्वारा गबन किया गया. इस मामले में दोनो को स्पष्टीकरण नोटिस भी दिया गया लेकिन उनके या उसके पिता के द्वारा किसी भी प्रकार का उत्तर नहीं मिला. इस संदर्भ में नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

