नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने नवगछिया, गोपालपुर एवं रंगरा में बनाए गए कंटेन्मेंट जॉन का निरीक्षण किया. गोपालपुर के डुमरिया गाँव को कन्टेनमेंट जोन घोषित में निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वहां पर किसी प्रकार का जागरूकता बैनर नहीं लगाया गया है.

कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए. एसडीओ ने दंडाधिकारी को अनुपस्थित पाते हुए उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश देते हुए उनका उनसे स्पष्टीकरण किया है. रंगरा के मुखिया टोला कंटेन्मेंट जॉन में बेरिकेटिंग नहीं होने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने बीडीओ व थानाध्यक्ष इस संदर्भ में स्पष्टीकरण पूछते हुए उन्हें तत्काल बेरिकेटिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने दोनो पदधिकारी को बैनर पोस्टर भी लगवाने के निर्देश दिया.

ढोलबज्जा कंटेन्मेंट जॉन में भी निरीक्षण कंव क्रम मव बैनर पोस्टर नहीं पाए गए. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ व थानाध्यक्ष को बैनर पोस्टर लगवाने के निर्देश दिया. एसडीओ ने कंटेन्मेंट जॉन के सभी बीडीओ व थानाध्यक्ष को कंटेन्मेंट जॉन के नियमों का शतप्रतिशत पालन कारवाने का निर्देश दिया.

– नवगछिया एसडीओ और एसडीपीओ बाढ़ का भी लिया जायजा

डुमरिया गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती डुमरिया गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमण और गांव के प्रवेश द्वार को सील किए जाने के साथ-साथ क्षेत्र में आई बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने दियारा क्षेत्र को जाने वाली सड़क मार्ग की स्थिति का भी मुआयना किया. ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति भयावह होने पर ग्रामीणों के लिए प्रशासन की तरफ से सारी व्यवस्थाएं कर दी जाएगी. प्रशासन के द्वारा बाढ़ के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. एक दिन पूर्व अभिया गांव जाने वाली सड़क को सील किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *