खरीक : खरीक के चोरहर जाने वाली सड़क के बगल बनटूटा के समीप हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से एक गरुड़ गंभीर रूप से जख्मी हो कर जमीन पर गिर पड़ा. जख्मी गरूर पर मारवाड़ी के कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी. माररडीह के कुछ लोग गरुड़ को अपने साथ लेकर गांव जाने लगा रास्ते से गुजर रहे चोरहर के सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार ने ग्रामीणों को समझाया और बताया कि यह गरूर है विशिष्ट विलुप्त प्राय पक्षी है. इसे हर हालात में हम लोगों को बचाना है और इस पक्षी को मदद करना है.
Total Downloads: 176
यह गंभीर रूप से जख्मी है. गरुड़ को इलाज की जरूरत है. मंटू ने ग्रामीणों की पहल से जख्मी गुरु रुको कालूचक पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया.वहां पशु चिकित्सक मौजूद नहीं थे. पशु चिकित्सक के सहायक कर्मी ने घायल गरुड़ का प्राथमिक उपचार किया.सहायक द्वारा किया गया इलाज पर्याप्त नहीं रहा. ठीक से इलाज नहीं होने की वजह से देर शाम तक गरुड़ स्वस्थ नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारियों को फोन किया वन्य क्षेत्र पदाधिकारी नवगछिया ने ग्रामीणों का फोन रिसीव नहीं किया.

नतीजतन ग्रामीणों के मुताबिक अभी भी घायल गरूर मारवाड़ी में ही ग्रामीणों के पास सुरक्षित है.कुछ ग्रामीणों को शंका है कि अज्ञानता वश गरुड़ के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए.ऐसे जगहों पर गरुर असुरक्षित है.कुछ ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर अविलंब गरुड़ को बचाने सही इलाज करवाने और सुरक्षित स्थल पर भेजने की गुहार लगाई है. इस संदर्भ में नवगछिया के वन्य क्षेत्र पदादिकारी नवगछिया विजय कुमार से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर रिसीव नहीं हुआ.

