नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा जहाज घाट नारायणपुर से बलाहा गंगा घाट तक भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सअनि सुभाष यादव,सअनि शाहिद खान के साथ पुलिस बल ने छापेमारी कर जुआरियों के अड्डे पर तब्दीश दी. पुलिस को देख जुआरी तितर बितर हो गए.

पुलिस से बचने के लिए कुछ जुआरी गंगा में कूद पड़ा. मालूम हो की गंगा नदी के किनारे,सनलाईट फिल्ड,मधुरापुर सामुदायिक भवन, बलाहा के बगीचे में जुआरियों का अड्डा सुबह से शाम तक जमावड़ा लगा रहता है. जिससे किसान सहित गंगा नहाने वाली महिलाओ व युवतियों कों परेशानी का सामना करना पड़ता है.

भवानीपुर थानाध्यक्ष के इस कार्यवाई से आम लोग राहत महसूस कर रहें हैं.इस बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा की पूर्व से ही क्षेत्र में जुआरीयों का ग्रुप सक्रिय है मेरे कार्यकाल तक जुआरियों पर कड़ी नजर रहेगी.जुआरियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *