नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नगड़पारा उत्तर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ भूपाली यादव एवं साहेब यादव पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नारायणपुर निवासी गोलू कुमार और निबंध कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दिया।

दो ट्रक में आमने सामने टक्कर, चालक जख्मी

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बलाहा गांव के पास कोहरे के कारण बुधवार की अहले सुबह दो ट्रक के आमने सामने की टक्कर में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक बाल बाल बचे.ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की वहीं चकमा देकर एक ट्रक का चालक भागने में सफल रहा जबकि दूसरे ट्रक का चालक हरियाणा के यमुनानगर निवासी राम लाल यादव जख्मी हो गया था जिसे भवानीपुर पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया.

स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा में 86 छात्र अनुपस्थित

नारायणपुर – बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय नवगछिया के छात्रों का स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा केंद्र जे पी कॉलेज नारायणपुर में बुधवार को जीएस के परीक्षा में 962 छात्र अनुपस्थित हुए और 86 छात्र अनुपस्थित रहे उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य डा राजवंश यादव देते हुए बताया कि महाविद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त चल रहा है.

चारदीवारी व सड़क बनने पर कार्यपालक अभियंता ने की मापी

प्रतिनिधि नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरबाडी प्रागंण की जिला पार्षद योजना से चारदीवारी एवं पहुंच पथ निर्माण के लिए बुधवार को कार्यपालक अभियंता विपिन यादव के द्वारा चारदीवारी एवं पहुंच पथ के लिए मापन कराया गया.चारदिवारी निर्माण होने से उत्क्रमण कन्या उच्च विद्यालय मधुरापुर,मध्य विद्यालय मधुरापुर, दशरथ व्यायाम शाला एवं राम-जानकी मंदिर ठकुरबाड़ी का चारदिवारी से सुरक्षा होगा.मौके पर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,जिलापरिषद प्रतिनिधि भारतेंदु मिश्रा , कन्या मध्य विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन लाल पासवान,योगेन्द्र यादव, दशरथ व्यायामशाला के सदस्य सन्जू लोहिया, राजीव कुमार गुप्ता, विपिन कुमार, बबलू कुमार, रंकज कुमार,उत्तम कुमार, लक्ष्मण कुमार,बिट्टू कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *