नारायणपुर। प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में रविवार को प्रगति बाल विकास योजना संस्थान (एनजीओ) द्वारा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की बहाली के नाम पर फर्जी परीक्षा लेने का भंडाफोड़ हुआ। संस्थान ने 384 अभ्यर्थियों से परीक्षा के नाम पर एक-एक हजार रुपये शुल्क भी उगाही की थी। रविवार को महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए सैकड़ों महिलाएं जमा हुईं।

जिसकी गुप्त सूचना नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल व बिहपुर पुलिस को मिली। एसडीओ के आने पर महाविद्यालय में अफरातफरी मच गयी। जांच करने पर फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ हुआ। इस मामले को लेकर बीडीओ ने प्राचार्य सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

बिहपुर पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बिहपुर थाना ले आयी। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात रंजन ठाकुर ने बताया कि संस्थान ने लेटरहेड पर परीक्षा लेने के लिए पत्र दिया था। उसके बाद हमने महाविद्यालय में परीक्षा लेने के लिए निर्देश दिया था। इस मामले को लेकर एसडीओ ने बीडीओ हरिमोहन कुमार को इसकी जांच कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार पासवान, विक्रम कुमार, रंजीत कुमार, आलोक कुमार, उदय कुमार मंडल व सुरेंद्र कुमार को थाना लाया गया है। थाने में कंचन कुमारी चकरामी, सौरभ कुमार, रूकसार बेगम, मो. हसीन, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त आवेदन देकर शिकायत की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *