नारायणपुर – प्रखंड के पॉच गांव से पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित नारायणपुर में पाया गया है. पुष्टि करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भागलपुर डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पॉच में से एक पीएचसी नारायणपुर का लैब टेक्नीशियन है.
Total Downloads: 167
मधुरापुर बाजार से दो निजी क्लीनिक से तीन कर्मी समेत एक नगरपारा गॉव से शामिल है कोरोना संक्रमित व्यक्ति वीरबन्ना, नगरपारा, मनोहरपुर, मधुरापुर टेक्नीशियन चकरामी गॉव का है पीएचसी प्रभारी डा विनोद कुमार ने बताया की लैब टेक्नीशियन ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज 9 फरवरी को लिया था.

दूसरा डोज उसने दस मार्च को लिया था लेकिन 6 अप्रैल को उसे कोरोना का लक्ष्ण शरीर में दिखने लगा तो उसने पीएचसी नारायणपुर जॉच कराया.जांच के क्रम में उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है सभी को होम कोरंनटाईन में रहने का निर्देश दिया गया है.

