नारायणपुर – प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 31 नन्हकार ढाला के पास शनिवार को दोपहर बाद नवगछिया से नारायणपुर की और जा रही तेज रफ्तार टेंपो ने अचानक एनएच किनारे खड़ी हाइवा में अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी जिससे टेंपो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया
Total Downloads: 173
मौके पर पहुंची बिहपुर पुलिस की गश्ती वाहन के साथ सअनि गजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ जख्मी भागलपुर जिला के मोहद्दीपुर निवासी राजन कुमार एवं उनके रिश्तेदार बांका जिला के शंभूगंज थाना के मोहन कुमार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.

जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी प्रभारी डा विनोद कुमार ने दोनों जख्मी को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंजअस्पताल भागलपुर भेजा जख्मी राजन ने बताया की रिश्तेदार के साथ सामान लेकर खगड़िया जिला के नयागॉव रिश्तेदार के यहॉ जा रहे थे.

