कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर रविवार रात प्रवासी मजदूरों ने ज्यादा देर तक ट्रेन रुकने पर तोड़फोड़ की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 113
बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष मो मोज्जिम ने कहा कि कटिहार और पूर्णिया जाने वाली ट्रेन को ज्यादा देर तक रोकने पर उग्र प्रवासी मजदूर उग्र हो गये और प्लेटफार्म के पंखे, तार, कुर्सी, कम्प्यूटर, शीशा सहित अन्य सामान तोड़ दिया।

स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि 09075 ट्रेन रुकी थी, जिसके पीछे आ रही श्रमिक ट्रेन 03604 को निकाले जाने पर प्रवासी मजदूर उग्र हो गये और हंगामा करने लगे। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कटिहार-पूर्णिया जाने वाली ट्रेन को ज्यादा देर तक रोकने पर उग्र प्रवासी मजदूर ने घटना को अंजाम दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

