भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की 14 नंबर सड़क पर पिकअप वैन के धक्के से ननिहाल आए मासूम की मौत गयी। वह खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार निवासी पिंकू यादव का चार वर्षीय पुत्र आर्यन राज था। वहीं नारायणपुर निवासी गुलाब यादव के पुत्र जख्मी निकुंज राज का इलाज पीएचसी नारायणपुर में हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागलपुर से पिकअप वैन के चालक बेगूसराय जाने के दौरान अपनी ससुराल नारायणपुर पिकअप लेकर आया था। चचेरे साला राजकिशोर पासवान के पुत्र विकास पासवान उर्फ विक्की चाबी लेकर सड़क पर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान 14 नंबर सड़क पर स्टेट बोरिंग के पास खेल रहे दो बच्चे को धक्का मार दिया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी ले गये। डा. बिनोद कुमार ने जख्मी आर्यन राज को मायागंज अस्पताल रेफर कर लिया। जख्मी निकुंज राज को इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया।

इधर, रेफर आर्यन की भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी। घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया। मृत बच्चे को लेकर परिजन भवानीपुर ओपी पहुंचे और नाना नारायणपुर निवासी कमली यादव ने पिकअप चला रहे नारायणपुर निवासी चालक विकास पासवान उर्फ विक्की के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की गयी और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन पैतृक गांव लगार चले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *