नावगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी दवा व्यवसायी अजय कुमार ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर वीडियो डिलीट कराने के नाम पर रुपया ठगने का मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में दवा व्यवसायी ने लिखा है कि शुक्रवार की देर रात उनके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आया।

कॉल रिसीव करने के बाद तुरंत काट दिया। दूसरे दिन एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस से बताते हुए कहा कि तुम्हारा वीडियो वायरल हो गया है। उसने एक मोबाइल नंबर दिया। जिसपर बात करने पर वीडियो डिलीट करने के एवज में बारह हजार नौ सौ पचास रुपये भेजने को कहा गया। रकम भेजने के बाद बताया गया कि तीन वीडियो में एक ही डिलीट हुआ है।

इसके बाद 19 हजार व 19 हजार आठ सौ रुपये हस्तांतरित किया। उसके बाद मुझसे से अड़तालीस हजार रुपये का डिमांड किया गया। इसके बाद दना व्यवसायी को ठगी का अहसास हुआ।

मुख्यालय डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान नंबर से किये गये वीडीओ कॉल को रिसीव नहीं करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *