आमतौर पर लोग फिट रहने के लिए घंटो कसरत करते हैं। जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन पिछले एक साल से लोगों की फिट दिखने की चाहत पूरी नहीं हो पा रही है। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से इन दिनों पूरी दुनिया में जिम बंद हैं। ऐसे में ब्रिटेन में पुरुषों के बीच मस्कुलर बॉडी वाला सूट खासा लोकप्रिय हो रहा है। सिलिकॉन से बने इस सूट को पहनकर शरीर को किसी प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर जैसा रूप दिया जा सकता है।

इस मस्कुलर बॉडी सूट की खास बात यह है कि फिट दिखने के लिए किसी व्यक्ति न तो कसरत कर पसीना बहाना पड़ता और न ही डाइटिंग करनी होती है। बस पहनिए और फिट दिखिए। इसकी इसी खासियत के चलते ब्रिटेन समेत आसपास के देशों में इसकी डिमांड बढ़ने लगी है। ये सूट्स पूरी बॉडी के अलावा शरीर के ऊपरी या निचले भाग के भी अलग-अलग उपलब्ध हैं। व्यक्ति जिस भाग को फिट दिखाना चाहे उसके लिए सूट खरीद सकता है।

इन सूट्स को मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन की मोटी परत से तैयार किया जाता है, ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान न हो। इसके अलावा इन सूट्स में उभार लिए हुए हाथ की नसें, ऊंची कॉलरबोन और सिक्स पैक एब्स जैसे फीचर भी आकर्षक दिखाने के लिए जोड़े जाते हैं। लेकिन बैठे-बैठे फिट दिखाने वाले इन सूट्स को खरीदने के लिए लोगों को अच्छी-खासी रकम भी अदा करनी पड़ती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इन सूट्स की कीमत 87 पाउंड (9107 रुपए) से 438 पाउंड (45852 रुपए) तक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *