डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के बीच मतदाता जागरुकता के लिए मुजफ्फरपुर जिले का डीएम रहते उन्हाेंने वॉकथॉन का आयोजन कराया था। इसमें 5 लाख 33 हजार 588 लोगों ने भाग लिया था। डीएम को इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। इस रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद कई अधिकारियों ने डीएम को बधाई दी।

Whatsapp group Join

पहली बार मतदाता बनने वालोंकाे 25 काे मिलेगा पहचान पत्र

पटना | राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजधानी समेत राज्य के युवा मतदाताओं को मतदाता पहचानपत्र मिलेगा। ये पहली बार मतदाता बने हैं। मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में कार्यक्रम हाेगा। इसमें नवपंजीकृत मतदाताअाें के बीच पहचानपत्र का वितरण किया जाएगा। वहीं, ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर लोगों को तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। समारोह में शामिल होने वालाें काे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। समारोह में लोक गायिका शारदा सिन्हा, पर्वतारोही संतोष यादव, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कबड्डी खिलाड़ी शमा परवीन भाग लेंगी। ये मतदाताओं को वोट का महत्व समझाएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *