बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग कल कारा मिश्रक, चालक एवं प्रमंडलीय राजभाषा अनुदेशक की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 31 केंद्रों पर लेगा। यह परीक्षा केवल राजधानी में आयोजित हो रही है। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली में 10.00 बजे से 12.15 बजे तथा द्वितीय पाली 02.00 बजे से 04.15 बजे के बीच परीक्षा होगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

डीएम कुमार रवि ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही कदाचार रहित परीक्षा का संचालन करने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों, प्रेक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं वीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कदाचार रहित, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया गया है। केंद्रों पर कलम, घड़ी, कैल्कुलेटर, मोबाइल, पेजर एवं संवाद उपकरणों को लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर जाएंगे और वही वापस लेकर आएंगे। सभी परीक्षार्थियों की बुकलेट वीक्षक के कमरे में ही सील हो जाएगी।

परीक्षा प्रारंभ होने के डेढ़ घंटा पहले सभी परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कार्य में लगे सभी कर्मियों की शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग स्टेटिक दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक करेंगे। संबंधित स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल प्रत्येक परीक्षार्थी की क्लोज फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे।

सभी मजिस्ट्रेट एवं प्रेक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्त केंद्रों पर केंद्राधीक्षक के साथ जाकर वीक्षकों के साथ 22 सितंबर को समीक्षा करेंगे तथा कोई समस्या हो तो उसका निदान कर संयुक्त प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।

परीक्षा केंद्र पर ध्वनि विस्तारक यंत्र ऑपरेटर सहित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (पीसीआर) निर्धारित तिथि को परीक्षा के दौरान सभी संबंधित थानाध्यक्ष पटना से परीक्षा केंद्रों पर एवं आस-पास शांति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना संग्रह कर उसका निष्पादन करते हुए जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास अवस्थित सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

सिविल सर्जन, सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं व संसाधनों के साथ चिकित्सक दल सहित 01 एम्बुलेंस एवं सुयोग्य कर्मी के साथ जिला नियंत्रण कक्ष, पटना में परीक्षा कार्य समाप्ति तक के लिए प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव योगेन्द्र राम, सहायक समाहर्ता टी. सुलतानिया, अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य आशुतोष कुमार वर्मा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कन्हैया प्रसाद सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी वीरेन्द्र पासवान, प्रभारी दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष शैलेन्द्र भारती सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक, सभी वीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet