नाबालिग बेटी के तलाश में एक मां दर दर भटक रही है। अपने हांथों में बेटी की छोटी तस्वीर लेकर लोगों से पूछती है, किसी ने मेरी बेटी को देखा है। एक नहीं बताता तो दूसरी के पास फिर और लोगों को फोटो दिखा पूछती की मेरी बेटी को देखा है।

परिजनों ने बताया कि बेटी के गायब होने की शिकायत थाना से लेकर एसएसपी तक की है, पर कोई करवाई नहीं हुई। मेरी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है। सड़क पर बेटी की तस्वीर लेकर लोगों से ये पूछ रही है कि मेरी बेटी को कहीं देखा है।

17 जनवरी को करवाया था केस

पीड़ित मां ने बताया कि भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में मेरा घर है। जहां घर से जबरन मेरी लड़की को उठाकर बगल के गांव जिच्छो का लड़का ले गया गया है। इसकी शिकायत थाना से लेकर एसएसपी तक कि पर कोई करवाई नहीं हुई। परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण का केस 17 जनवरी को ही लोदीपुर थाना दर्ज करवाया था। लेकिन आज तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित मां वरीय पुलिस अधीक्षक और थाने की चक्कर काट कर जब हार गई, तब वह सड़क पर राहगीरों से अपनी बेटी की तस्वीर दिखा कर पूछ रही है कि क्या किसी ने नाबालिग बेटी को देखा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *