नवगछिया। भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र की नगरपारा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया और गोलीकांड में फरार नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव को पकड़ने गयी पुलिस पर घर की महिलाओं और पूर्व मुखिया के पुत्र ने हमला कर आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया। इस दौरान महिलाओं सहित अन्य लोगों ने छापेमारी में गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस को मिली सूचना पर भवानीपुर पुलिस बुधवार के दोपहर को पूर्व मुखिया को गिरफ्तार करने उसके घर पर गयी थी। पूर्व मुखिया को खदेड़कर पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसे महिलाओं ने छुड़ा लिया। इस घटना में छापेमारी टीम के एएसआई मुकेश कुमार सिंह व सिपाही दिवाकर कुमार को चोट लगी है। दोनों का इलाज नारायणपुर पीएचसी में कराया गया है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पूर्व मुखिया गोलीकांड में फरार चल रहा है। पंचायत चुनाव में भी उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया दरवाजे पर चौकी पर बैठकर ताश खेल रहा था कि पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया लेकिन घर की महिलाओं व उसका बेटे ने मिलकर पूर्व मुखिया को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।

गोलीकांड के आरोपी को गिरप्तार करने गयी भवनीपुर पुलिस पर महिलाओं द्वारा हमला कर आरोपी को छुड़ाने की घटना घटी है। भवनीपुर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गयी है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होगी। – दिलीप कुमार, एसडीपीओ

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *