पूर्णिया के एसबीआई मेनब्रांच के बाहर 2.15 लाख की लूट हुई है। सोमवार दोपहर 12.30 बजे के करीब बैंक से पैसा निकालकर कचहरी की ओर जा रहे नुरुल नादाब से बाइक सवार झोला छीनकर भाग गया।

इस दौरान नुरुल को सड़क पर घसीटा भी गया। इसकी वजह से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बनवाग निवासी नुरुल ने बताया कि बैंक से उसको 100 के नोट दिए गए थे।

इसकी वजह से वो नोट झोला में रखना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित ने केहाट थाने को भी इसकी सूचना दी। वही घटना के घंटे भर बाद एसपी को सूचना दी गयी। इसके बाद घटना को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *