pat10 1644300203 jpg 80pat10 1644300203 jpg 80

अब तक आप ने सुना होगा कि साइबर क्राइम अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट हैक कर लिया है। देखते ही देखते खाते में जमा रुपये साफ कर देते हैं। लेकिन पूर्णिया में इसी तरह का अलग मामला सामने आया है। साइबर क्राइम अपराधियों ने एक बैंक कर्मी महिला की वाट्सएप ही हैक कर बैंक कर्मी और उनके परिचित लोगों को गलत मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। पीडिता ने इस वापत मरंगा थाना में साइबर क्राइम अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता रजनी मल्लिक ने बताया कि वह एक बैंक में कार्यरत हैं। उनके मोबाइल फोन पर 308 लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन उनके वाट्सएप को किसी ने हैक कर लिया है। वाट्सएप पर मैंने किसी कंपनी से 3000 से 8000 तक का लोन लिया है और लोन का इएमआई भरने के लिए कहा जा रहा है। वाट्सएप पर गंदी गंदी मैसेज भेजते हैं और सभी को फोन कर परेशान किया जा रहा हैं।

इतना ही नहीं मेरे वाट्सएप से जुड़े सभी 308 लोगों के मोबाइल नंबर 7004482079, 6201835874, 9570533937, 9473377200 व 8969376587 से वाट्सए पर भी यही मैसेज भेजने के साथ फोन कर मुझे बदनाम और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *