पूर्णिया : सदर विधायक विजय खेमका ने विधायक ने कहा धार्मिक स्थल पूरण देवी मंदिर तथा कालीमंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पर्यटन विभाग से आवंटित लगभग दो करोड़ से ज्यादा की राशि से शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सौरा नदी घाट का सौंदर्यीकरण, शेड, चेंजरूम तथा शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है।

इसके अलावा सिटी स्थित जगन्नाथ मंदिर, त्रिपुरासुंदरी मंदिर तथा पुराना गुरुद्वारा के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग से पत्राचार किया गया है। विधायक ने कहा पूर्णिया सिटी के धार्मिक धरोहर का जीर्णोद्धार कर पूर्णिया को पर्यटन क्षेत्र की दिशा में विकसित करने का मेरा पूरा प्रयास है।

सामुदायिक भवन में विधायक ने लोगों से संवाद किया तथा युवाओं से पुस्तकालय के संचालन के साथ सामुदायिक भवन को जन उपयोगी बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम स्थल पर मनोज सिंह, डालचंद संचेती, राकेश राय, ऊमा शंकर सिंह, मुकेश मिश्रा, मिथुन दास, प्रमोद केसरी, उदय दास, उमाशंकर दुबे, कन्हैया पोद्दार, सिंपल कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *