नवगछिया : परवत्ता थाना पुलिस ने जहानवी चौक से जयमंगलटोला निवासी पोपली मंडल को एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. परवत्ता थाना के थानेदार एके आजाद ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी की. पुलिस स्तर से जानकारी मिली है कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में है. पुलिस स्तर से त्वरित कार्रवाई की गयी तो अन्य अपराधी फरार हो चुके थे. पुलिस को देखने भागने के क्रम में पपलु मंडल को एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. परवत्ता थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 154
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
