राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण उच्च जाति के 18756 छात्रों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत ₹10000 की राशि प्रदान की जाएगी. इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र भी शामिल हैं.

इनमें पटना जिला के 767 छात्र शामिल हैं जो लाभान्वित होंगे. जानकारी के मुताबिक वैसे छात्रों को यह राशि प्रदान की जाएगी जिनकी परिवारिक वार्षिक आय कम है. वहीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सामान्य कोटि व पिछड़ा वर्ग के (बीसी-2) 39023 छात्रों को राशि प्रदान की जाएगी. इस में सामान्य कोटि के 14654 तथा बीसी-2 कोटी की 24369 छात्राएं शामिल हैं.

ये राशि छात्रों के लिए 18 करोड़ 75 लाख 60 हजार तथा छात्राओं के लिए 39 करोड़ 2 लाख 30 हजार दी गई है. इस श्रेणी में पटना जिला में सामान्य कोटि की 745 तथा पिछड़ा वर्ग की 1650 छात्राएं शामिल हैं. पटना जिले में कुल 2395 छात्राओं को योजना का लाभ दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *