पूर्णिया.  फोटोशॉप से लड़कियों की अश्लील तस्वीर बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चार युवक को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर दबोच लिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार शहर के कुछ लड़के फेसबुक से आधा दर्जन से अधिक लड़कियों का फोटो निकालकर फोटोशॉप से उसे अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

लड़कों ने फेसबुक से ही मोबाइल नंबर को निकालकर अश्लील फोटो उनके मोबाइल पर भेजने लगे और राह चलते उन्हें सैर सपाटे पर जाने की जिद करने लगे। जब इसकी भनक लड़की के परिजनों को मिली तो पहले तो एक सप्ताह तक उन्होंने इसे इग्नोर किया। बाद में सभी लड़कियों ने अश्लील फोटो के साथ एसपी विशाल शर्मा के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने एसपी से आग्रह किया कि मामले को सार्वजनिक न करें। परिजनों ने शहर के चार लड़कों का मोबाइल नंबर और उनके घर का पता भी एसपी को उपलब्ध करा दिया था।

एक दर्जन से अधिक लड़कियों को बना चुके हैं निशाना
पूछताछ में आरोपी लड़कों ने बताया कि वे लोग अक्सर किसी की मदद से लड़कियों के नाम का पता लगा लेते थे और उसके फेसबुक आईडी पर सर्च कर लड़कियों से दोस्ती कर लेते थे। इसके बाद लड़कियों की तस्वीर को फोटोशॉप से अश्लील बना कर लड़कियों को दिखा कर ब्लैकमेल करते थे। लड़कों ने बताया कि वे अब तक दर्जनों लड़कियों को शिकार बना चुके हैं।

तकनीकी सेल की टीम ने किया खुलासा
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सेल से तीन सदस्यों की एक टीम बनाई। आरोपी लड़के रात के 11:00 बजे के बाद अक्सर मोबाइल को ऑफ कर देते थे। इससे मोबाइल का लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, गुरुवार की रात ही एक लड़की के परिजन ने एसपी के मोबाइल पर सूचना दी कि एक लड़का रात के 11:30 बजे अश्लील फोटो भेज रहा है। जब सभी मोबाइल नंबरों का लोकेशन निकाला गया तो इसमें एक लड़के का लोकेशन केहाट सहायक थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस अंजान बनकर घर का पता पूछने के बहाने वहां तक पहुंच गई।

पुलिस ने इस बहाने आरोपी लड़के को बाहर बुलाई और उनसे कमरा किराया लेने की बात कही। साथ ही उनसे मदद के तौर पर मोबाइल नंबर देने को कहा। जैसे ही लड़के ने मोबाइल नंबर दिया पुलिस ने उसे दबोच लिया।

लड़कियां सोशल मीडिया पर फोटो शेयर ना करें

  • अंजान व्यक्ति को न तो फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे और न ही स्वीकार करें
  • अपनी निजी तस्वीर को फेसबुक पर अपलोड करते समय फोटो गार्ड को ऑन कर दें ताकि उस तस्वीर को कोई अपलोड न कर सके
  • पब्लिक के बीच फोटो को शेयर न करें जान पहचान वाले व्यक्ति व रिश्तेदारों के बीच ही तस्वीर को शेयर करें
  • कोई भी अंजान नंबर से फोन आने पर और किसी भी तरह का आपत्तिजनक मैसेज या फिर तस्वीर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आठ घंटे के अंदर हुई आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी
तीन दिन पहले शहर की कुछ लड़कियों और उनके परिजन ने कार्यालय में आकर शिकायत की थी कि उनके फेसबुक से निजी तस्वीर निकालकर उससे अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई और तकनीकी सेल की टीम का गठन कर सभी आरोपियों को महज आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विशाल शर्मा, एसपी, पूर्णिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet