दोस्ती के रिश्ते को और मज़बूत कैसे बनाएं…

बदलती हैं प्राथमिकताएं
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि व्यक्ति हर समय आपके लिए उपलब्ध हो। सभी कि अपनी व्यस्तताएं होती हैं। दोस्त ज़्यादा व्यस्त है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो जानबूझकर ऐसा कर रहा है। समय के साथ सभी की प्राथमिकताएं बदलती हैं। कभी काम तो कभी घर की ज़िम्मेदारियां। ऐसे में जब आप बुलाएं तब वह वहां मौजूद हो ऐसा ज़रूरी नहीं होता। आप फोन लगाएं और यदि वे व्यस्त हैं तो समझदारी दिखाते हुए बाद में बात करने के लिए कहें। ऐसे में समय मिलने पर वह ज़रूर आपसे बात करेंगे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बदलाव को सहर्ष स्वीकारें
कई बार जिस वातावरण में दोस्त काम कर रहा है, वह उससे बिलकुल विपरीत हो जिसमें कुछ साल पहले वह आपके साथ रहता था। नौकरी के बाद ज़िंदगी में बदलाव होना स्वाभाविक है। बदलाव पर नाराज़गी जाहिर करने की बजाय उसे ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकारें।

ख़ुद पहल करें
अगर आपके दोस्त आपसे सम्पर्क नहीं कर पा रहे हैं तो आप उनसे बात करें। दोस्ती में कोई भी छोटा-बड़ा नहीं होता। इसलिए अहंकार को बीच में लाने की बजाय समय-समय पर आप दोस्त की ख़ैरियत पूछते रहें। फिर देखिएगा कैसे आपके दोस्त समय की कमी होने पर भी आपके लिए समय निकालेंगे।

शिकायतों का पिटारा न बिखेरें
कई बार हम दोस्तों से मिलते ही शिकायतें करने लगते हैं। उदाहरण के लिए- कहां था/थी, तुम्हें तो समय ही नहीं है, बड़े आदमी हो गए हो। ऐसा करने से दोस्त खीझ सकते हैं और उनकी विचारधारा में परिवर्तन लाने के लिए समय, परिस्थितियां ज़िम्मेदार नहीं होंगी, बल्कि पूरी तरह से आप ही ज़िम्मेदार होंगे। इसलिए बात को शिकायत की तरह नहीं बल्कि प्यार से ज़ाहिर करें।

संतुलन बनाए रखें
जिस प्रकार दोस्ती उम्र बढ़ने पर और भी गहरी होती जाती है। ठीक उसी प्रकार आपकी भी उम्र बढ़ती है तो क़ायदे से समझदारी भी बढ़नी चाहिए। अगर आप अभी भी सोचते हैं कि आप वो सभी हरकतें जो बचपन में या कुछ साल पहले किया करते थे उन्हें अब भी दोहराएंगे तो यह आपकी नासमझी है। दोस्तों के सामने बचपना कायम रखें लेकिन बचकानी हरकतें न करें। हां बचपने से आप उस पहले वाली दोस्ती में ताज़गी भर सकते हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet