भीषण गर्मी की वजह से 14 से 18 मई तक सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय, मध्य व उच्च विद्यालय (कक्षा 10) बंद के बाद फिर से 18 तक 22 तक बंद रहेगें। यह निर्देश डीएम प्रणव कुमार ने रविवार को दिया है। स्कूल पूर्व शिक्षा के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों (आंगनबाड़ी व कोचिंग) पर भी यह निर्देश लागू होगा।

उधर, निजी स्कूलों में 16 और 18 मई से और सरकारी स्कूलों में 27 मई से गर्मी की छुट्टी दी जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि 27 मई से गर्मी छुट्टी की पूर्व घोषणा है,

लेकिन गर्मी को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा। स्कूलों में ठंडा पानी, पंखे व फस्ट एड की व्यवस्था रखने का शिक्षा परियोजना की ओर से निर्देश जारी किया गया है।

माउंट कार्मेल की प्राचार्या सिस्टर प्रतिभा ने कहा कि परीक्षा को लेकर वह सोमवार को जिलाधिकारी से निवदेन करेंगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा। माउंट असीसी के प्राचार्य जॉस थेक्कल ने कहा कि उनके यहां कोई परीक्षा नहीं है, इसलिए जो आदेश आया है उसका पालन किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *