सैलरी को लेकर बातचीत विफल होने के बाद बैंक यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है. इंडियन बैंक असोसिएशन (IBA) ने इस महीने में दूसरी बार बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. IBA की तरफ से 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक हड़ताल होगी. इससे पहले जनवरी महीने में 8 तारीख को भारत बंद में भी 6 बैंक कर्मचारी यूनियन शामिल हुई थी.
Total Downloads: 172
उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले भी थे उसके कामकाज पर काफी असर पड़ा था.इस बार बैंक हड़ताल का समय काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. उससे ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी. बजट को लेकर तैयारी आखिरी चरण में है और सरकार के सामने सुस्ती की समस्या से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है.

हड़ताल की वजह से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें कि 31 जनवरी 2020 को शुक्रवार है. 1 फरवरी 2020 को शनिवार है और 2 फरवरी को रविवार है. इसीलिए इस महीने के अंत में और फरवरी की शुरुआत में बैंक बंद करेंगे. बैंक बंद रहने पर एटीएम में कैश की भी किल्लत होगी.

