नवगछिया : कोरोना संक्रमण का रफ्तार तेज होने लगा है। अनुमंडल में रोज कोरोना संक्रमित मिले रहे है। इसके बावूजद भी लोग कोरोना से बचाव को लेकर नियम पालन में लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन तक नहीं हो रहा है। दिन में बाजार खुलते ही अन्य दिनों की तरह भीड़ लग रही है। वहीं काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए बाजार में घुमते नजर आते हैं। भीड़ में शरीरिक दूरी का कोई मायने नहीं रह जाता है।
Total Downloads: 102
इतना ही नहीं दुकानदार भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे है। दुकानों में लोग बिना मास्क के बेधड़क आते जाते हैं और खरीदारी करते हैं। सैनिटाइजर का भी उपयोग दुकानों में नहीं होता है। इसके अलावा वाहनों पर भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सचिव के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी शाम में आठ बजने के बाद बाजार में दुकान को बंद कराते तो दिखते हैं। परंतु दिन में बाजार में भीड़ और नियम पालन कराने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। हां बीच-बीच में सड़क पर मास्क की चेकिग अवश्य की जा रही है।
कोरोना को लेकर जारी गइडलाइंस का पालन कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मास्क चेकिग अभियान के साथ नाइट कर्फ्यू का भी पालन कराया जा रहा है। कोरोना को लेकर आम लोगों को सजग होना होगा। संक्रमण का रफ्तार बढ़ने लगा है। संक्रमण से बचाव को लेकर बचाव के सभी नियम का पालन करना आवश्यक है। तभी कोरोना से बचा जा सकता है।

