बाल सुधार में बुधवार की शाम दो लोगों की हत्या कर दी गयी। एक बाल कैदी द्वारा चलायी गयी गोली हाउस फादर बिजेंद्र कुमार कुमार और एक बाल कैदी को लगी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, मगर इनकी मौत हो चुकी थी।

गढ़बनैली के रहने वाले हाउस फादर को एक गोली लगी। मधेपुरा निवासी बाल कैदी को दो गोली लगी। बाल सुधार गृह के गार्ड राजीव सोरेन ने बताया कि शाम के समय सभी बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। उसी वक्त हाउस फादर के कमरे में गोली चलने की आवाज आयी। सब दौड़कर गये तो देखा कि हाउस फादर और एक बाल कैदी नीचे गिरे थे। एक बाल कैदी के हाथ में पिस्तौल थी।

उसने तुरंत गार्ड को पिस्तौल सटायी और गेट खोलने को कहा। गोली चलाने वाले आरोपी समेत पांच बाल कैदी गेट खुलने के बाद भाग निकले। इसके बाद हाउस फादर और बाल कैदी को अस्पताल पहुंचाकर अधिकारियों की मामले की सूचना दी गयी।

सदर अस्पताल में डीएम प्रदीप झा और एसपी विशाल शर्मा भी पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। आरोपी बाल कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। वह पूर्णिया शहर का ही रहने वाला बताया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *