भागलपुर के घोघा निवासी और बीएसएफ जवान की जम्मू में जीप के खाई में पलटने से मौत हो गई। हादसे के वक्त जीप में ड्यूटी पर साथ जा रहे उनके दो साथियों की भी मौत हो गई।
Total Downloads: 193
बीएसएफ का जवान अजीत कुमार घोघा के जानीडीह निवासी इंद्रजीत सिंह के बेटे थे। घटना के समय वह अपने दो साथियों के साथ अखनोर चौकी से श्रीनगर सीमा पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी बीच चालक के वाहन पर से संतुलन खोने से उनकी जीप गहरी खाई में गिर गयी, जिससे साथी बलबीर सिंह एवं चालक आत्मा सिंह की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जम्मू कश्मीर से घटना की सूचना बुधवार शाम फोन से परिजनों को मिली। इसके बाद से जवान की मां, पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी मनीषा बार-बार बेहोश हो जा रही है। हादसे की सूचना पर जवान के घर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों ने बताया कि जवान तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सबका चहेता था।

उसकी शादी खगड़िया की मंजुषा देवी के साथ एक मई 2017 को हुई थी। जवान का बड़ा भाई अभिजीत सिंह घोघा में मेडिकल स्टोर संचालक है। मंझला भाई सीआईएसएफ में जवान है और धनबाद में पदस्थापित है।

