पांच जून तक बिजली बिल की त्रुटियों ठीक करा लें

बिहपुर : बिहपुर विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंड के बिजली उपभोक्ता पांच जून तक बिजली बिल संबंधी त्रुटियों का कार्यालय पहुंचकर निष्पादन करा लें

अन्यथा बिजली बिल बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा व उन पर सार्टिफिकेट केस किया जाएगा। पांच जून के बाद बिजली बिल संबंधी त्रुटियों के सुधार व सुनवाई नहीं होगी।

गंगापुर दियारा में डूबने से युवक की मौत

नारायणपुर : प्रखंड के बैकुंठपुर पंचायत के गंगापुर दियारा के गंगा नदी में सोमवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान वार्ड संख्या आठ के परमानंन्द शर्मा के पुत्र अबोद शर्मा (19) की मौत हो गई। ग्रामीणों, गोताखोर एवं मछुआरों की मदद से जाल के सहारे शव को बाहर निकला गया।

मुखिया अरविंद मंडल ने संबंधित बिहपुर थाना एवं नारायणपुर सीओ को घटना की जानकारी दी। वहीं शव को बाहर निकालते ही पूर्व वार्ड सदस्य मां पुनीता शर्मा, बहन रानी, चंदा,भाई चितो,सिको,नीको का रो रो कर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *