नारायणपुर, भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के गंगा जहाज घाट स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने लगी एक पिकअप वैन से गुरुवार की रात आठ बैटरी चोरी हो गयी. चालक मधुरापुर निवासी राजीव साह ने बताया कि पटना से 138 बैटरी लोड़ कर चले थे. पूर्णिया व कटिहार में अनलोड करना था.

रात होने पर पिकअप एजेंसी के पास लगाकर घर सोने चले गया. सुबह जब गाड़ी के पास आया तो बैटरी पर ढका हुआ तिरपाल फटा हुआ था. अंदर देखा तो आठ बैटरी गायब थी. इसकी जानकारी भवानीपुर पुलिस को दी गयी. कुछ ग्रामीणों के प्रयास से चोरी गयी बैटरी मधुरापुर निवासी अरुण गुप्ता के पुत्र राजा ने छह और कामदेव पोद्दार के पुत्र अनिल ने दो बैटरी अपने घरों से निकाल कर वापस की.

लूटा गया मकई लोड ट्रक बरामद

नारायणपुर, सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र से 21 मई को लूटा गया मकई लदा ट्रक भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद किया. यह जानकारी भवानीपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी. ट्रक खाली था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *