लफंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की
खरीक। मंगलवार को खरीक बाजार निवासी सह मुर्गा फॉर्म के दुकानदार मो. तारिक के दुकान में घुसकर करीब दस की संख्या में लफंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले को ग्रामीण स्तर पर सुलह करा दिाया गया।
खरीक थाने में गुंडा परेड कराई गई
खरीक| पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को बिहपुर सर्किल के इंस्पेक्टर एनएस चौहान की मौजूदगी में खरीक थाने में गुंडा परेड कराई गई। इसमें थाना क्षेत्र कुल 55 गुंडा पंजी में दर्ज आरोपियों ने अपनी-अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सभी आरोपियों को हिदायत दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद थे।

मैया की भव्य महाआरती का आयोजन
खरीक| मंगलवार की देर शाम प्रखंड के तेलघी में नवनिर्मित काली मंदिर के प्रांगण में मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र भी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण भी मौजूद थे। मौजूद सभी लोगों ने गांव में शुख-शांति व समृद्धि के लिए मैया से आशीर्वाद मांगा।


