बिहपुर : मड़वा पूरब पंचायत अंतर्गत औलियाबाद के वार्ड नंबर तीन दलित टोले में नेपाली राम उर्फ उपेश राम के घर में बुधवार को शाम करीब चार बजे खाना बनाने के क्रम में एक गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया।

कुछ लोगों की मदद से जलते सिलेंडर में मिट्टी डालने का प्रयास किया गया। इस दौरान वार्ड सदस्यरंजन राम व ग्रामीणों द्वारा की घटना की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार व झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार को दी गयी।

File Photo

सूचना पर तुरंत थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गयी जिससे आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक घर में रखा 40 हजार रुपया समेत  कपड़े, चौकी, जेवर, पंखा समेत अन्य  सभी सामान जलकर खाक हो गया। सूचना सीओ रतन लाल को भी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *