यात्रियों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद आदि स्टेशनों से बिहार के लिए 10 जोड़ी ट्रेनों को परिचालन विस्तार मिला है। ये ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के बरौनी, समस्तीपुर, दानापुर सहित अन्य स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी।

सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित हैं एवं यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों का मार्ग, ठहराव, कोच संयोजन और सम

य पहले की भांति ही होगा। वहीं यात्री विस्तृत समय सारणी के लिए रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इन ट्रेनों को किया गया है विस्तारित- 

1- 09011 उधना-दानापुर स्पेशल 14 जून को चलेगी।
2- 09012 दानापुर-उधना स्पेशल 16 जून को चलेगी।
3- 09049 मुंबई सेंट्रल- समस्तीपुर स्पेशल 14, 15, 17 एवं 19 जून को चलेगी।
4- 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 16, 17, 19 एवं 21 जून को चलेगी।
5- 09117 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 18 जून को चलेगी।
6- 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 21 जून को चलेगी।
7- 09175 मुंबई सेंट्रल- भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 13 जून को चलेगी।
8- 09176 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 15 जून को चलेगी।
9- 09177 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 16 जून को चलेगी।
10- 09178 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया) 19 जून को चलेगी।
11- 09181 बांद्रा-दानापुर स्पेशल 15 जून को चलेगी।
12- 09182 दानापुर-बड़ोदरा स्पेशल 17 जून को चलेगी।
13- 09453 अहमदाबाद- समस्तीपुर स्पेशल 13 जून को चलेगी।
14- 09454 समस्तीपुर- अहमदाबाद स्पेशल 16 जून को चलेगी।
15- 09501 ओखा-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन (वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना) 18 जून को चलेगी।
16- 09502 गुवाहाटी-ओखा स्पेशल ट्रेन (वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना) 21 जून को चलेगी।
17- 09521 राजकोट- समस्तीपुर स्पेशल 16 जून को चलेगी।
18- 09522 समस्तीपुर- राजकोट स्पेशल 19 जून को चलेगी।
19- 09005 बांद्रा टर्मिनस- बरौनी (वाया पटना, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.) स्पेशल 18 जून को चलेगी।
20- 09006 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल पटना के रास्ते 21 जून को चलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *