पटना. किसानों को खाद आदि की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आये, इसके लिए बिस्कोमान अपने सभी सेंटरों पर रिक्त चल रहे विभिन्न रैंक के 142 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है. एमबीए मार्केटिंग, कृषि और केमिस्ट्री में ग्रेजुएट युवाओं की इन पदों पर नियुक्ति होगी. किस पद के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए, इसका ब्योरा बिस्कोमान की वेबसाइट पर दो सितंबर तक अपलोड कर दिया जायेगा.

आवेदन दो से 28 सितंबर तक ऑनलाइन लिये जायेंगे

आवेदन दो से 28 सितंबर तक ऑनलाइन लिये जायेंगे. सबसे अधिक पद सहायक गोदाम प्रबंधक के हैं. इन पदों पर 88 रिक्तियां हैं. फिनांस सह अकाउंट अफसर का एक पद है. रेंज अफसर सह मार्केटिंग अफसर के 20, जेइ सिविल व असिस्टेंट मैनेजर आइटी के दो- दो, कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट और लेखा सहायक के पांच-पांच पद रिक्त हैं. ऑफिस एक्जिक्यूटिव के 10 पदों के लिए आवेदन मांगे गये हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी

बिस्कोमान के 175 सेंटर हैं. इसमें बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से सेंटर सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं. इससे यूरिया वितरण आदि में भी परेशानी हो रही है. बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 142 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आवेदन आदि में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एक हेल्पलाइन भी बनायी गयी है. इसका मोबाइल नंबर 8797336460 है. इसके अलावा info@hirings.org.in के जरिये भी मदद ली जा सकती है.

समूची प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

वैकेंसी मिलने के तुरंत बाद विज्ञापन जारी किया जायेगा. समूची प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. सैद्धांतिक रूप से आयोग एक पद के लिए तीन गुना अधिक अभ्यर्थी बुलाना चाहेगा. हालांकि, यह अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करेगा.

डॉ राजवर्धन आजाद अध्यक्ष, राज्य विवि सेवा आयोग

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “बिहार : एमबीए व ग्रेजुएट युवाओं के लिए बिस्कोमान में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की तिथि.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *