मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को शहीद रतन ठाकुर के परिजन से मिलेंगे। सीएम के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन को मिल गयी है। हेलिपैड से शहीद के घर और आसपास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है। बुधवार को डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने रतनपुर जाकर तैयारी का जायजा लिया।
Total Downloads: 182
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को दिन में 11.20 बजे पटना से रवाना होंगे। 12.20 बजे एकचारी हाईस्कूल में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। वहां से 12.30 बजे रतनपुर स्थित शहीद रतन ठाकुर के घर पहुंचेंगे। वहां से 12.50 बजे एकचारी हाईस्कूल के लिए रवाना होंगे। एक बजे हाईस्कूल से सीएम के रवाना होने का कार्यक्रम है।

सीएम के आगमन को लेकर एकचारी हाईस्कूल से रतनपुर शहीद रतन ठाकुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

