woman jpg 80

दरभंगा से समाज के क्रूर चेहरे का वीडियो सामने आया है। कुछ लोग एक महिला का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर पूरे गांव में घूमाते दिखे। वीडियो कुशेश्वरस्थान पश्चमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव का है। महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है। इसके बाद पंचायती हुई। जहां पंचायत ने उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है। यह आरोप महिला के परिवार वालों ने ही लगाया था। महिला उसी गांव की बहू है। यह पूरा मामला सोमवार का है। घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। पंचायत में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी बेइज्जती की। महिला को गांव के कुछ लोगों ने सिर के बाल काट दिए। साथ ही चेहरे पर एक तरफ उजला दूसरे तरफ काला से रंग दिया है। फिर गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया।

वहीं, इस घटना का गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद मामले को जैसे तैसे दबा दिया गया, लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था। जो बुधवार को वायरल हो गया। वहीं, महिला ने आत्मसम्मान की लगाई गुहार थाने में लगाई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *