भागलपुर ‘ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन (सत्र 2019-22) के आर्ट्स का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। पार्ट वन के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी कर दिया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी 11 अंगीभूत और 13 संबंद्ध कॉलेजों के रिजल्ट जारी कर दिया गया है और उसे विवि के पोर्टल पर भी डाल दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि लगभग 17 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्रों की लगातार मांग के बाद विवि ने रिजल्ट को बुधवार को अवकाश के दिन भी जारी किया है। जल्द ही कॉलेजों को टीआर भेज दिये जायेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
