Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. वहीं अब 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसे लेकर बड़ा अपडेट (Update) सामने आया है. आपको बता दें कि अब जल्द ही इसकी घोषणा होने वाली है. मार्च में ही 10वीं के रिजल्ट का ऐलान होने जा रहा है. बता दें कि कॉपी चेकिंग (Copy Checking) की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इंटर (Intermediate) के बाद अब मैट्रिक (Matric) के रिजल्ट को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. 10वीं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. मालूम हो कि टॉपर्स के वेरिफिकेशन (Toppers verification) के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.

14 से 22 फरवरी को थी परीक्षा

इस साल 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया है. सभी लगातार बेस्रबी से अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे है. गौरतलब है कि 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 से 22 फरवरी को किया गया था. इसके बाद इसका आंसर की (Answer Key) भी जारी किया गया था. वहीं अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होने वाली है. छात्र अपने रिजल्ट को http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर चेक कर सकते है. इसके लिए उन्हें इस वेबसाइट (Website) में जाकर मैट्रीक रिजल्ट में क्लिक करना होगा. छात्र अपने रोल नंबर (Roll number) और रोल कोड (Roll code) की सहायता से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. रोल नंबर और रोल कोड डालने के बाद रिजल्ट सामने होगा. छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि रिजल्ट को सुरक्षित अपने पास रख लें.

फेल हो जाने के बाद विकल्प

बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट कुल 79.88 प्रतिशत था. वहीं बता दें कि दसवीं में फेल (Fail) हो जाने के बाद छात्रों के पास स्क्रूटनी (scrutiny) और कंपार्टमेंटल (compartmental) का विकल्प होता है. मालूम हो कि एक या दो विषय में फेल होने पर छात्र कंपार्टमेंटल के लिए अप्लाई कर सकते है. 10वीं के परीक्षा का परिणाम सबसे पहले देखने के लिए छात्रों को बिहार बोल्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *