जलपाइगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. राजस्थान के बीकानेर से चलकर गुवाहाटी जाने वाली 15633 बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगियां बेपटरी हो गयी. इस हादसे में कई यात्रियों के जख्मी होने की सूचना सामने आ रही है. यह ट्रेन बिहार होकर गुवाहाटी जाती है. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में ये हादसा हुआ है. गुरुवार को शाम करीब पांच बजे बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गयी. करीब दर्जन भर डिब्बे के पटरी से उतरने की सूचना सामने आ रही है. इस हादसे में 3 लोगों के मौत की सूचना सामने आ रही है. वहीं कई अन्य लोगों के इस हादसे में शिकार होने की आशंका जताई जा रही है. इस वक्त राहत कार्य जारी है. सूचना मिलते ही रेल पुलिस व जिला के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया.

गौरतलब है कि राजस्थान के बीकानेर से चलकर ये ट्रेन जयपुर और फिर उत्तर प्रदेश के रास्ते पटना पहुंचती है. पटना से ये ट्रेन बरौनी व कटिहार तथा किशनगंज होते हुए गुवाहाटी तक जाती है. लेकिन गुवाहाटी पहुंचने से पहले ही ये ट्रेन जलपाईगुड़ी में हादसे का शिकार हो गयी.

फिलहाल इस हादसे में 3 यात्रियों के मौत की सूचना सामने आ रही है. अभी भी राहत कार्य जारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *