‘बुढ़ापे में अाप कैसे दिखेंगे’ की तस्वीर अाज ही दिखाने वाले फेसएप से यूजर्स के निजी डेटा की चाेरी की अाशंका जाहिर की गई है। मीडिया रिपाेर्ट के मुताबिक रूसी कंपनी का यह एप यूजर से बिना पूछे ही उसके सारे फोटो अपने पास अपलोड कर रहा है। एप इंस्टाल करने के बाद यह उसकी गैलरी की एक्सेस लेता है। इस एप के नियम अाैर शर्तें यूजर्स के तमाम डेटा का कंपनी द्वारा किसी भी तरह के इस्तेमाल की खुली छूट देने वाले हैं।

न्यूयाॅर्क के सीनेटर चक शूमर ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अाैर निजता पर हमला बताते हुए एफबीअाई अाैर फेडरल ट्रेड कमीशन से जांच कराने की मांग की है। डेमाेक्रेटिक पार्टी ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले प्राइमरी चुनाव में भाग ले रहे प्रतिनिधियाें से तुरंत एप डिलीट करने काे कहा है। वहीं, फेसएप के सीईअाे याराेस्लाव गाेंचाराेव ने कहा है कि रूसी एजेंसियाें की यूजर्स के डेटा तक काेई पहुंच नहीं है। ज्यादातर फाेटाे 48 घंटे में सर्वर से िडलीट कर दिए जाते हैं अाैर तस्वीराें काे किसी अन्य मकसद से उपयाेग नहीं किया जाता।

कंपनी ने कहा- 48 घंटे में सर्वर से फोटो डिलीट कर दिए जाते हैं

बुढ़ापे की इमेज में दीपिका और रणवीर
भारतीय यूजर्स काे अपनी फोटो एप पर एडिट करने में दिक्कत अा रही है। फोटो की जगह एरर मेसेज दिख रहा है और ‘ओल्ड एज फिल्टर’ नहीं लग रहा। कुछ यूजर्स का मानना है कि एप की निजता के चलते यह दिक्कत अा रही है जबकि विशेषज्ञ इसे तकनीकी खराबी बता रहे हैं।

गूगल प्ले से 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलाेड किया जा चुका है

फेसएप गूगल प्ले पर सबसे ज्यादा डाउनलाेड िकया जाने वाला फ्री एप बन गया है। इसके 10 कराेड़ यूजर हैं। दाे साल पहले यह लॉन्च हुअा था लेकिन हाल में इमेज एडिटिंग टूल एजिंग फिल्टर के कारण यह छाया हुअा है।

इस एप में ऐसे फीचर हैं जिससे आप अपने चेहरे को बूढ़ा, जवान, अलग अलग तरह के बालों और दाढ़ी के साथ दिखा सकते हैं। लेकिन लोग बुढ़ापे में कैसा दिखेंगे, इस फीचर का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की सिलिकाॅन वैली कही जाने वाले स्काेल्काेवाे में वायरलेस लैब कंपनी ने इसे डेवलप किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil