मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के झंडारोहण के दौरान पाइप से सांप निकल आया। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना जिले के हिवरखेड़ी गांव के हायर सेकंडरी स्कूल की है। हालांकि, स्कूल स्टाफ ने जैसे-तैसे कार्यक्रम पूरा किया। इस घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
स्कूल टीचर्स के मुताबिक, पीटीए अध्यक्ष संतोष कुमार ने जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी को खींचा, वैसे ही पाइप में से एक सांप फन फैलाते हुए बाहर निकल आया। सांप काफी देर तक पाइप से ही लटका रहा। गनीमत रही कि वो नीचे नहीं गिरा, वरना भगदड़ की स्थिति बन सकती थी। बाद में सांप को वहां से हटाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

